
वॉशिंगटनः अमेरिका के न्यू जर्सी लेकवुड इलाके में रहने वाले करीब 70 साल के रहने वाले हैरॉल्ड एम को क्रिसमस के दिन एक ऐसा तोहफा मिला जिसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी। दरअसल, लेकवुड क्रिसमस से पहले शॉपिंग के लिए गए थे। इस दौरान वो बोर्गोटा होटल, स्पा और कैसिनो में चले गए। हैरॉल्ड पहली बार कैसिनो गए थे। इस दौरान उन्होंने रेस्तरां से नाश्ता ऑर्डर किया और वहां होने वाले कार्यक्रमों को देखने लगे। इसी दौरान उन्होंने पोकर में हाथ आज़माने का फ़ैसला किया। खास बात यह है कि हैरॉल्ड पहली बार पोकर की शर्त लगा रहे थे।
सीबीएस फिलाडेल्फिया के मुताबिक, हैरॉल्ड के पोकर खेलने के दौरान वह चमत्कार हुआ, जिसकी कल्पना वहां किसी ने भी नहीं की थी। हैरॉल्ड ने 7 करोड़ रुपए की शर्त जीत ली। चौंकाने वाली बात यह है कि इसके लिए उन्हें महज़ 5 डॉलर यानी करीब 350 रुपए ही खर्च करने पड़े। बोर्गोटा होटल कैसिनो और स्पा के 15 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी ने मामूली रकम लगाकर इतना बड़ा ईनाम जीता हो। बाद में कैसिनो ने ट्वीट कर हैरॉल्ड के जीतने की जानकारी शेयर की। इसमें उन्होंने थ्री कार्ड पोकर के 6 कार्ड बोनस में जीतने के बारे में भी बताया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website