Friday , November 20 2026 7:10 PM
Home / News / दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश नाकाम, बिना टिकट टर्मिनल-3 में घुसने लगा शख्स, CISF ने दबोचा

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश नाकाम, बिना टिकट टर्मिनल-3 में घुसने लगा शख्स, CISF ने दबोचा


दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( CISF ) के जवानों ने नाकाम कर दिया। टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर एक व्यक्ति बिना वैध ट्रैवल दस्तावेजों के जबरन अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से उसकी कोशिश सफल नहीं हो सकी।
घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात CISF जवानों की नजर संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। वह जबरन टर्मिनल के अंदर दाखिल होने का प्रयास कर रहा था। जवानों ने बिना देर किए उसे रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान क्विक रिस्पॉन्स टीम की भी मदद ली गई। संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने कुछ ही सेकंड में व्यक्ति को पकड़कर काबू में कर लिया।
CISF ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो – CISF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई का वीडियो शेयर किया है। फोर्स ने बताया कि उसके जवानों ने असाधारण सतर्कता और तेजी दिखाते हुए अनधिकृत प्रवेश की कोशिश को विफल किया। समय रहते व्यक्ति को पकड़ लिए जाने से एयरपोर्ट की सुरक्षा को संभावित खतरे से बचा लिया गया।
CRPF ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF कर्मियों ने असाधारण सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए, बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के जबरन टर्मिनल में घुसने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया। QRT कर्मियों की समय पर मिली मदद से, उस व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में रोक लिया गया, जिससे अनधिकृत प्रवेश को रोका जा सका और एक संभावित सुरक्षा चूक को टाल दिया गया।’
जवानों की मुस्तैदी से टला सुरक्षा खतरा – CISF ने इस कार्रवाई को अपने जवानों के बेहतर तालमेल, पेशेवर कार्यशैली और त्वरित प्रतिक्रिया का उदाहरण बताया। फोर्स का कहना है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और सुरक्षाकर्मी हर स्थिति से निपटने के लिए सतर्क हैं।