Tuesday , July 21 2026 7:00 PM
Home / News / अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस चौथी बार बने पिता, भारतवंशी पत्नी उषा ने दिया बेटे को जन्म, अमेरिकी इतिहास में 156 साल में पहली बार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस चौथी बार बने पिता, भारतवंशी पत्नी उषा ने दिया बेटे को जन्म, अमेरिकी इतिहास में 156 साल में पहली बार


अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चौथी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी और अमेरिकी की सेकंड लेडी उषा वेंस ने बेटे को जन्म दिया है। 150 से ज्यादा सालों में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति के घर बच्चे ने जन्म लिया है। जेडी और उषा ने रविवार को जन्में अपने चौथे बच्चे का नाम एलेक नील वेंस रखा है। इसके पहले कपल के तीन बच्चे- 9 साल के इवान, 6 साल के विवाक और 4 साल की मिराबेल हैं।
एलेक नील वेंस रखा बच्चे का नाम – जेडी वेंस और उषा वेंस ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अपने बच्चे के जन्म की जानकारी दी। बयान में कहा गया कि “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज सुबह हमारे बेटे एलेक नील वेंस का जन्म हुआ। उषा और बच्चा दोनों खुश और स्वस्थ हैं और हमारे बच्चे अपने छोटे भाई से मिलकर बहुत उत्साहित हैं।”
सेकंड लेडी ने वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में बच्चे को जन्म दिया है। बयान में मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों और स्टाफ के साथ-साथ वॉइट हाउस की मेडिकल टीम का भी उनकी देखभाल के लिए धन्यवाद किया।
अमेरिका में 156 साल हुआ ऐसा – अमेरिकी ब्रॉडकास्टर सीबीएस न्यूज ने बताया कि आधुनिक अमेरिकी इतिहास में पहली बार हुआ है, जब किसी उपराष्ट्रपति के परिवार में पद पर रहते हुए किसी बच्चे का जन्म हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, आखिरी बार 156 साल पहले ऐसा हुआ था, जब 1870 ईस्वी में उपराष्ट्रपति शूयरल कोलफैक्स जूनियर और उनकी पत्नी एलेन को बेटा हुआ था। उसके कई दशक पहले 1829 में 1829 में तत्कालीन वाइस प्रेसिडेंट और उनकी पत्नी फ्लोराइड बोनो को बेटा हुआ था।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकियों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके दोस्त और कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की 2025 में हुई हत्या ने भी एक और बच्चा पैदा करने के फैसले में भूमिका निभाई। उपराष्ट्रपति रहते हुए 2025 में मार्च फॉर लाइफ नामक गर्भपात विरोधी रैली में कहा था, मैं चाहता हूं कि अमेरिका में और ज्यादा बच्चे हों।