
गर्मी के मौसम में ठंड़ी-ठंड़ी ड्रिक्स पीने का मजा ही कुछ और है। बाजार की बनी कोल्ड ड्रिक्स सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। इसके लिए जरूरी है कि घर बना बने स्मूदी ही पीएं जाएं जो पीने में टेस्टी भी होते हैं और हैल्दी भी। आज हम आपको घर पर ही हनी बनाना स्मूदी बनाने की तरीका बता रहे हैं।
सामग्री
केले- 3
आल्मण्ड बटर- 1/4 कप
शहद- 2 टेबलस्पून
दालचीनी- 1/8 टीस्पून
बादाम का दूध- 1 1/2 कप
गार्निश के लिए
दालचीनी स्टिक
विधि
1. एक मिक्सी के जार में सारी सामग्री को डाल कर अच्छे से ब्लैंड कर लें।
2. बनाना हनी स्मूदी को गिलास में डाल लें।
3. इसे दालचीनी स्टिक के साथ गार्निश करें।
4. बनाना हनी स्मूथी बनकर तैयार है।
5. इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website