Saturday , March 30 2024 12:07 AM
Home / News / बांग्लादेशः भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 53 लोगों की मौत

बांग्लादेशः भारी बारिश के बाद भूस्खलन, 53 लोगों की मौत


नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश में मूसलाधार बारिश की वजह से जगह-जगह हुई भूस्खलन की घटनाओं में दो सैन्य अधिकारियों सहित कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अनेक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने आज बताया कि सर्वाधिक जनहानि रंगमाटी पर्वतीय जिले में हुई है जहां 36 लोगों के मरने की खबर है। मरने वालों में कम से कम दौ सैन्य अधिकारी भी शामिमल हैं।
सेना के एक प्रवक्ता ने ढाका में बताया, ‘‘अब तक हम आपको यह पुष्टि कर सकते हैं कि हमारे दो सैन्य अधिकारी उस समय मारे गए और कई अन्य घायल हो गए जब वे ड्यूटी पर थे।’’ उन्होंने बताया कि सेना की एक टीम रंगमाटी से बंदरगाह शहर को जोडऩे वाली सड़क को खोलने के लिए तैनात की गई थी। यह सड़क रात में हुए भूस्खलन के चलते अवरद्ध हो गई थी। जब सेना की टीम सड़क को खोलने का काम कर रही थी तभी ताजा भूस्खलन हो गया और सैनिक टनों मलबे में दब गए।
ढाका टब्यिून ने खबर दी कि भारी बारिश के चलते रंगमाटी, बंदरबन और चटगांव जिलों में कम से कम 53 लोगों की मौत हुई है। अखबार ने पुलिस अधिकारी रफीक उल्ला के हवाले से कहा कि बंदरबन में भूस्खलन की घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है और पांच अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि राहत अभियान में दमकलकर्मियों की मदद के लिए सेना को बुलाया गया है। अनेक लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।