
पाकिस्तान में चुनाव से पहले अंतरिम सरकार ने जनता पर पेट्रोल बम गिराया है। बुधवार को सरकार ने अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल की कीमत में 13.55 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की नई कीमत 272.89 रुपए प्रति लीटर है। पिछली कीम 259.34 रुपए थी। पाकिस्तान में हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 2.75 रुपए बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद HSD का दाम 278.96 रुपए पहुंच गया है।
नए नोटिफिकेशन में लाइट डीजल ऑयल और केरोसीन तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है। पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी पहले की अपेक्षा से ज्यादा है। उच्च अंतरराष्ट्रीय कीमतों और आयात प्रीमियम के कारण अगले पखवाड़े में पेट्रोल और एचएसडी की कीमतें 5-9 रुपए प्रति लीटर बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। इससे मामूली विनिमय दर के लाभ का प्रभाव खत्म हो गया।
पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ी कीमत – डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा था कि पिछले एक पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ी है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त के बावजूद पाकिस्तान स्टेट ऑयल (PSO) को भी अधिक आयात प्रीमियम का भुगतान करना पड़ा है। परिणामस्वरूप, एचएसडी की कीमत 4-6 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 6.5 से 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ने की उम्मीद थी। हालांकि केरोसीन और एलडीओ की कीमतें अभी भी अपरिवर्तित रहने की उम्मीद है।
Home / News / चुनाव से पहले पाकिस्तानी जनता पर गिरा पेट्रोल बम, सरकार ने बढ़ाए 13.55 रुपए दाम, जानें अब कितना हुआ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website