
ब्राजील के फेमस सिंगर MC Kevin की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। 23 साल के केविन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के एक होटल की पांचवीं मंजिल से गिर गए। घटना 16 मई की है। खबरों की मानें तो Kevin होटल की 11वीं मंजिल पर ठहरे हुए थे। जबकि 5वीं मंजिल पर वह अपने कुछ दोस्तों से मिलने उनके कमरे में पहुंचे थे। केविन होटल की बालकनी में थे, जहां से वह रहस्मयी तरीके से नीचे गिर गए। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है।
हाॅस्पिटल पहुंचते ही तोड़ा दम : फायर ब्रिगेड की टीम ने सिंगर को दुर्घटना के फौरन बाद हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2 हफ्ते पहले ही थी शादी : केविन ने दो हफ्ते पहले ही गर्लफ्रेंड डिओलेने बेजेरा से शादी की थी। डिओलेने एक क्रिमिनल लॉयर है। केविन के निधन के बाद डिओलेने ने अपनी शादी की एक ब्लैक एंड फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट शेयर की।
उन्होंने लिखा-‘तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो और हमेशा रहोगे। वह आदमी जिसने मुझे सबसे ज्यादा प्यार और सम्मान दिया। ईश्वर के पास जाओ, मैं हमेशा तुमसे प्यार करूंगी। ‘
एमसी केविन ने 2013 में अपना पहला गाना रिलीज किया था। उस दौरान उनकी उम्र 16 साल थी। उनके गाने Cavalo de Troia (Trojan Horse) को यूट्यूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है।
Home / Entertainment / होटल की बालकनी से गिरकर ब्राजील सिंगर MC KEVIN की मौत, दो हफ्ते पहले ही गर्लफ्रेंड संग रचाई थी शादी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website