Wednesday , September 16 2026 11:29 PM
Home / News / Brexit :ब्रेक्जिट विरोधियों ने दूसरे जनमत संग्रह का प्रस्ताव किया

Brexit :ब्रेक्जिट विरोधियों ने दूसरे जनमत संग्रह का प्रस्ताव किया


लंदन। ब्रेक्जिट के खिलाफ अभियान चलाने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री थेरेसा मे को दूसरे जनमत संग्रह के लिए एक प्रस्ताव पेश किया है। इस पर 10 लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर हैं। इसमें सभी दलों के नेता शामिल हैं।
थेरेसा मे की कंजरवेटिव पार्टी के पूर्व शिक्षा मंत्री जस्टिन ग्रीनिंग ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम ब्रिटेन के लोगों को फैसला करने दें।

पीएम थेरेसा मे ने दूसरे जनमत संग्रह की संभावनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने सांसदों से समझौते को मंजूरी देने का आग्रह किया है। ईयू के साथ हुए ब्रेक्जिट समझौते का ब्रिटेन में भारी विरोध हो रहा है। प्रधानमंत्री मे की पार्टी के साथ ही सहयोगी दलों ने भी संसद में इसका विरोध करने का एलान किया है।
इस बीच, विपक्षी लेबर पार्टी ने कहा है कि टेरीजा मे सरकार को संसद की अवमानना का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सरकार ने यूरोपीय यूनियन के साथ हुए ब्रेक्जिट समझौते पर प्राप्त सिर्फ कानूनी सलाह को ही प्रकाशित किया है।

लेबर पार्टी की इस धमकी से संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस से एक दो मंत्रियों के निलंबन या निष्कासन का खतरा पैदा हो गया है। अगर ऐसा होता है तो टेरीजा मे के लिए यह बहुत ही बड़ा झटका होगा, क्योंकि ब्रेक्जिट समझौते पर 11 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए उन्हें एक-एक वोट की दरकार है।