
ब्रिटेन के शाही घराने में रॉयल कपल प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के शाही पद छोड़ने का मामला सोशल मीडिया पर एक नए रूप में ट्रोल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शाही परिवार में सास-बहू और देवरानी-जेठानी के कॉमन रिश्तों को दर्शाता क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का पंजाबी तड़के वाला एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। दरअसल ये वायरल हो रहा वीडियो महारानी का असली नहीं वीडियो नहीं बल्कि डंबिग किया हुआ है जिसमें दी गई आवाज किसी पाकिस्तानी महिला की लग रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय किस तरह हैरी और मेगन के शाही परिवार से अलग होने को लेकर दुखी हैं और इसके लिए पूरी तरह से मेगन को जिम्मेदार ठहरा रही हैं।
उधर संडे टाइम्स में छपी खबरे के अनुसार, शाही घराने के सदस्य हैरी और मेगन को मनाने की तैयारी में जुटे हैं। शाही महल से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि पैलेस ससेक्स को लेकर काफी चिंतित है। सूत्र के अनुसार, ‘वो दोनों (हैरी और मेगन) परिवार के बाहर काफी मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। पैलेस इसके लिए भी तैयारी कर रहा है कि एक रोज अचानक ही दंपती वापस लौट आए और रहने के लिए अनुमति मांगे।’ वरिष्ठ सदस्य हैरी और मेगन को शाही दायित्वों को निभाए बिना ब्रिटेन लौटने के लिए तैयार करने की कोशिश कर सकते हैं। हैरी और मेगन ने घर के बाहर पपराजी की भीड़ को लेकर नाराजगी जताई थी।
मेगन रविवार को अपने बेटे चार्ल्स और दो पालतू कुत्तों के साथ टहल रही थीं जब कुछ पपराजी ने उनकी तस्वीरें खींची थी। रॉयल फैमिली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स के साथ संपर्क कर सकते हैं। शाही परिवार के सदस्य हैरी मेगन को यह आश्वासन देंगे की शाही पद छोड़ने के बाद भी वह पूरा वक्त ब्रिटेन में बिता सकते हैं। ब्रिटेन में रहने के लिए अब उन्हें आधिकारिक तौर पर शाही दायित्वों को पूरा करने की जरूरत नहीं है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website