
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद के भाई को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हामिद के भाई की गिरफ्तारी को पाकिस्तान की नई सरकार की बदला लेने वाली कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। नई सरकार ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार में शरीफ परिवार को निशाना बनाने वालों अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। फैज हामिद इमरान खान के चहेते सैन्य अधिकारी थे। इमरान खान फैज हामिद को अगला सेना प्रमुख बनाना चाहते थे।
फैज हामिद के भाई पर क्या हैं आरोप – भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीई) के एक प्रवक्ता ने बताया, ”आईएसआई के पूर्व प्रमुख फैज हामिद के भाई और राजस्व अधिकारी नजफ हामिद को भ्रष्टाचार व अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप में सोमवार को चकवाल से गिरफ्तार किया गया।” प्रवक्ता ने बताया कि संदिग्ध को रिमांड पर लेने के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। हामिद चकवाल का रहने वाला है।
शरीफ सरकार की बदले की कार्रवाई तो नहीं? – हामिद की गिरफ्तारी को 2017 में नवाज शरीफ को सत्ता से बेदखल करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की कार्रवाई बताया जा रहा है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने ‘शरीफ परिवार के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करने के अपराध के लिए’ पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा, फैज हामिद और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार को न्याय के कटघरे में लाने और उन्हें जेल में डालने को बात को मुखरता से उठाया था।
Home / News / पाकिस्तान में पूर्व ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद का भाई गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website