Wednesday , October 7 2026 10:44 AM
Home / Uncategorized / BSF ने दो भारतीय नागरिकों को गोली मारी’, बांग्लादेश का बड़ा दावा, रंगपुर के अस्पताल में चल रहा इलाज

BSF ने दो भारतीय नागरिकों को गोली मारी’, बांग्लादेश का बड़ा दावा, रंगपुर के अस्पताल में चल रहा इलाज


भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने दो भारतीय नागरिकों को गोली मारी है ऐसा दावा बांग्लादेशी मीडिया ने किया है। ‘प्रोथोम आलो’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुरीग्राम बॉर्डर पर हुई गोलीबारी में घायल दो भारतीय नागरिकों का इलाज पुलिस की निगरानी में रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव ब्रांच (DB) पुलिस ने शहर के एक प्राइवेट क्लिनिक से इन दोनों को हिरासत में लिया और सोमवार तड़के रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
दावा किया गया है कि घायल लोगों में एक की पहचान इस्माइल हुसैन के तौर पर की गई है। उनकी उम्र 35 साल है और उनके पिता का नाम अब्दुल करीम शेख है जो असम के सिंगमारी जिले के भोरामारा गांव के रहने वाले हैं। वहीं दूसरे घायल का नाम अब्दुल अनीस उर्फ ​​ख्वाजा है जो 39 साल के हैं और उनके पिता का नाम अब्दुल मजीद मंडल है। नवभात टाइम्स स्वतंत्र तौर पर इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
बार्डर पार कर बांग्लादेश कैसे पहुंचे घायल भारतीय? – ‘प्रोथोम आलो’ ने बताया है कि सोमवार दोपहर को रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली पुलिस स्टेशन में बांग्लादेश में गैर-कानूनी तरीके से घुसने के आरोप में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला (नंबर 12) DB के सब-इंस्पेक्टर अबू सईद बाबला ने दर्ज कराया और DB के ही SI प्रणय कृष्ण इसकी जांच कर रहे हैं। रंगपुर मेट्रोपॉलिटन DB के डिप्टी कमिश्नर सनातन चक्रवर्ती ने सोमवार शाम ‘प्रोथोम आलो’ को बताया है कि ये दोनों भारतीय नागरिक रविवार को भारत से मवेशी लाते समय कुरीग्राम के उलिपुर में साहेबर अल्गा यूनियन के दाइखावा गांव की सीमा से बांग्लादेश में दाखिल हुए थे।
उन्होंने कहा ‘उस समय BSF ने उन पर शॉटगन से गोली चलाई जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।’ सनातन चक्रवर्ती ने बताया कि बाद में किसी ने उन दोनों लोगों को बचाया और रंगपुर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया। गुप्त सूचना मिलने पर DB के सदस्यों ने उन्हें वहां ढूंढा और बाद में उन्हें रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।