
हाॅलीवुड हसीनाएं अक्सर अपने बोल्ड अंदाज की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। हसीनाओं को अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट या जिम के बाहर देखा जाता है। लुक सामने आते ही इन हसनीओं की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होने लगती हैं।
हाल ही में कैंडल जैनर पाॅप सिंगर जस्टिन बीबर की वाइफ हैली बीबर के साथ डिनर करने पहुंची। इस दौरान दोनों का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो कैंडल ब्लैक टाॅप और मिनी स्कर्ट में बोल्ड दिखीं।
मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं हैली व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग प्लाजो में में दिखीं। हाई बन, लाइट मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
इस दौरान हैली और कैंडल ने सेफ्टी के लिए मास्क पहन रखा था। रेस्टोरेंट के बाहर दोनों हसीनाओं ने जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि हैली और कैंडल सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Home / Entertainment / जस्टिन बीबर की वाइफ संग डिनर करने पहुंची कैंडल जैनर, हसीनाओं के लुक ने मचाया कोहरम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website