Saturday , August 15 2026 10:01 PM
Home / Entertainment / कान्स में ऐश्वर्या की लिपस्टिक, सोनम की ड्रेस का ट्विटर पर ऐसे उड़ा मजाक

कान्स में ऐश्वर्या की लिपस्टिक, सोनम की ड्रेस का ट्विटर पर ऐसे उड़ा मजाक

ऐश्वर्या ने ब्राइट एंड बोल्ड परपल लिपस्टिक लगाई थी। इसके बाद वे ट्विटर पर ट्रेन्ड होने लगीं।पेरिस. कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंडियन सेलेब्स का अपियरेंस सुर्खियों में है। ऐश्वर्या राय बच्चन और मल्लिका शेरावत के बाद फेस्ट के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ने अपना 6th अपियरेंस दिया। 30 साल की सोनम ने व्हाइट कैपेड और इम्ब्रॉइड्री वाला गाउन पहना। वहीं, ‘सरबजीत’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं ऐश्वर्या ने बोल्ड पर्पल लिपस्टिक लगाकर सभी को चौंका दिया। ऐश्वर्या-सोनम के लुक्स पर जमकर ट्विटर रिएक्शन्स आईं। सोनम की ड्रेस को रूमाली रोटी कहा तो ऐश्वर्या के लिपस्टिक को जामुन बताया…
एक यूजर ने सोनम के व्हाइट गाउन का कंपेरिजन रूमाली रोटी से कर दिया।कान्स में सोनम ने फेमस डिजाइनर Ralph & Russo का लॉन्ग गाउन पहना।
– एक और यूजर ने ऐश्वर्या के लिपस्टिक को ब्लैक करंट आइसक्रीम बताया। इसके बाद जोक शेयर कर उनकी लिपस्टिक को काला खट्टा गोला जैसा बताया।
– दूसरे यूजर ने पूछा- “कब आपके लिपस्टिक को एशियन पेंट्स ने स्पॉन्सर किया?”
– एक और यूजर ने लिखा- “ऐसा लग रहा था कि ऐश्वर्या रेड कारपेट पर जाने के पहले खूब जामुन खाकर कर गई थीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *