Thursday , October 8 2026 9:00 PM
Home / News / World (page 1363)

World

इस्तांबुल के अस्पताल में लगी आग, कई मंजिलें आग की चपेट में

इस्तांबुल: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के पश्चिमी क्षेत्र में वीरवार को एक अस्पताल में जबर्दस्त आग लग गई जिसमें इसकी कईं मंजिलें आग की चपेट में आ गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गाजियोस्मानपासा ताकसिम शैक्षिक एवं शोध अस्पताल में आग लग गई है जिसके बाद इसके समीप की इमारतों को खाली कराया जा रहा है। आग पर काबू पाने के …

Read More »

फ्रांस और माली की सेना ने 30 जिहादियों को ढेर किया : फ्रांस

पेरिस: माली में नाइजर की सीमा के नजदीक फ्रांसीसी और माली के सैनिकों ने 30 जिहादियों को एक संघर्ष में मार गिराया। फ्रांस की सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता कर्नल पैत्रिक स्टेइगर ने कहा कि रविवार को अकाबर इलाके में यह मुठभेड़ हुई जिसमें करीब 60 जिहादियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि माली के बलों को …

Read More »

कोरियाई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

सोलः दक्षिण कोरिया का एक लड़ाकू विमान आज सोल के दक्षिणी पूर्वी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो पायलटों के मारे जाने की आशंका है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि लड़ाकू विमान एफ-15 हवा में कलाबाजियां करता अपने ठिकाने की ओर लौट रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई …

Read More »

YouTube HQ मामलाः गूगल चीफ ने स्टाफ को लिखी भावुक चिट्ठी

कैलिफॉर्नियाः अमरीका के कैलिफॉर्निया में यू-ट्यूब हेडक्वॉर्टर में हुई गोलीबारी के बाद गूगल के चीफ एग्जीक्यूटिव सुंदर पिचाई ने अपने स्टाफ के लिए भावुक चिट्ठी लिखी है। बता दें कि यू-ट्यूब की पैरंट कंपनी गूगल ही है। सैन ब्रूनो में हुई इस घटना ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से लेकर एप्‍पल के टिम कुक तक को हिला डाला है। …

Read More »

ट्रेड वॉर में उतरा अमरीका, 1300 चीनी उत्पादों पर लगा अतिरिक्त शुल्क

वॉशिंगटनः अमरीका ने बुधवार को चीन से आयात होने वाले उत्पादों की सूची जारी की है जिन पर 25 प्रतिशत की दर से अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया गया है। इससे अमरीका को 50 अरब डॉलर का राजस्व मिल सकता है। अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि ने कहा कि उत्पादों की यह सूची विभिन्न एजेंसियों के बीच व्यापक आर्थिक विश्लेषण …

Read More »

YouTube HQ मामलाः हमले के दौरान हैक हुआ था एक्जिक्यूटिव का ट्विटर अकाउंट

सेनफ्रांसिस्कोः कैलिफोर्निया के सैन ब्रुनो में स्थित YouTube के हेडक्वॉर्टर में बुधवार को एक महिला ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए हैं। खबरें हैं कि गोलीबारी करने वाली महिला ने बाद में खुद को गोली मार ली, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी बीच …

Read More »

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव जीता

कोलंबो: श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को संयुक्त विपक्ष द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को बड़ी आसानी से जीत लिया। संयुक्त विपक्ष का आरोप है कि 68 वर्षीय विक्रमसिंघे ने वित्तीय अव्यवस्था फैलाई और वह पिछले महीने मध्य कांडी जिले में मुस्लिम विरोधी दंगों से निबटने में असफल रहे। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना की श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के …

Read More »

ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप की सर्जरी के बाद हालत संतोषजनक

लंदन: ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप की कूल्हे की सर्जरी के बाद हालत संतोषजनक है और वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पैलेस की तरफ से जारी अधिकारिक बयान में कहा गया “द डयूक आफॅ एडिनबर्ग का कूल्हे का आपरेशन सफल रहा और उनकी हालत संतोषजनक है तथा वह काफी अच्छा महसूस …

Read More »

बेवकूफ, बेकार नेताओं की वजह से चीन से ‘व्यापार युद्ध’ कई साल पहले हार चुके हैं: ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका चीन के साथ किसी भी तरह का व्यापार युद्ध नहीं लड़ रहा है क्योंकि उसे तो अमेरिका कई साल पहले अपने पूर्व‘ बेवकूफ और बेकार’ नेताओं के चलते हार चुका है। हालांकि ट्रंप ने स्पष्ट किया कि चीन के साथ वर्तमान व्यापार स्थिति को आगे और जारी नहीं …

Read More »

नवाज शरीफ और इमरान को तालिबान से खतरा : रिपोर्ट

इस्लामाबाद: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके भाई शहबाज शरीफ, क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान और इन लोगों के परिवारों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है। ‘द न्यूज’ ने पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया, ‘शीर्ष खुफिया एजेंसी से …

Read More »