Wednesday , September 16 2026 11:52 AM
Home / News / World (page 1372)

World

आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगने से 90 घर नष्ट

कैनबरा। दक्षिणपूर्वी आस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों में सप्ताहांत में जंगलों में आग लगने से 90 घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गईं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, टाथरा में आग लगने से लगभग 70 घर नष्ट हो गए। न्यू साउथ वेल्स रूरल फायर सर्विस के मुताबिक, इस घटना में एक स्वयंसेवी दमकलकर्मी घायल हो गया जबकि श्वास के साथ धुंआ …

Read More »

फिलीपींस के होटल में आग से 3 लोगों की मौत

मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला के एक होटल में आज आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग झुलस गए हैं। इस हादसे में दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। मनीला के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख जॉनी यू ने बताया कि यह आग मनीला पवैलियन होटल में लगी और उस समय वहां …

Read More »

बंगलादेश में 7 आंतकवादियों को सजा-ए-मौत

ढाका: बंगलादेश की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या में सात आतंकवादियों को रविवार को मौत की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष के वकील राथिश चंद्रा भौमिक ने पत्रकारों को बताया कि बंगलादेश के रंगपुर जिले में नवंबर 2015 में तीर्थ स्थल की देखरेख करने वाले 60 वर्षीय रहमत अली की नृशंस हत्या कर दी गई थी। अदालत ने बंगलादेश …

Read More »

ली केकियांग ने दूसरी बार संभाला चीन के PM का कार्यभार

बीजिंगः चीन की संसद ने रविवार को ली केकियांग को दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में चयनित किया। रबर स्टांप मानी जाने वाली चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सदस्यों ने केकियांग का चुनाव किया। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के पदानुक्रम में वह दूसरे नंबर के नेता हैं। उन्हें पांच साल के लिए दूसरे कार्यकाल के लिए …

Read More »

तालिबान के खिलाफ पाकिस्तान को और कदम उठाने होंगे : अमरीका

वॉशिंगटन: अमरीका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को सख्त लहजे में कहा है कि उनके देश को तालिबान और अन्य आतंकी समूहों के खिलाफ ‘और कदम उठाने होंगे।’ व्हाइट हाउस ने रविवार को यह जानकारी दी। अब्बासी अपनी बीमार बहन को देखने के लिए निजी दौरे पर आए हुए हैं। इसी दौरान अब्बासी …

Read More »

73.9 फीसदी वोटों के साथ पुतिन का चौथी बार राष्ट्रपति बनना तय: एग्जिट पोल

मॉस्को: रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए हुए मतदान में एक एक्जिट पोल के मुताबिक 73.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। एक संगठन पोलस्टर वीटीएसआईओएम ने कम्युनिस्ट पार्टी के उनके प्रतिद्वद्वी पावेल ग्रुडिनि को 11.2 प्रतिशत वोट मिलने की बात कही है। उनके अलावा नेशनल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष व्लादिमीर जिरिनोवस्की को 6.7 …

Read More »

अमेरिका : फ्लोरिडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के पास पुल ढहा, 4 की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के मियामी में फ्लोरिडा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पास एक फुटओवर ब्रिज ढहने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। बीबीसी के मुताबिक, बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार रात को ट्वीट कर कहा कि वह इस दुखद घटना पर नजर रखे …

Read More »

पाक में पैट्रोल से भी महंगा हुआ दूध

सरहद पार केवल आतंकवाद ही नहीं, बल्कि आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक हो चुकी है वहां की महंगाई। खाद्य पदार्थों के मूल्य आसमान को छू रहे हैं, वहीं इस समय दूध के मूल्यों में अपाद वृद्धि होने से पाक में हाहाकार मच चुकी है और लोग इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस …

Read More »

जूनियर डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी ने फाइल किया डिवोर्स, साल 2005 में हुई थी शादी

वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पत्नी ने तलाक की अर्जी लगाई है। वेनेसा ने ट्रंप जूनियर से निर्विरोध तलाक की मांग की है। अभी तक इस बारे में परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन गुरुवार को कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों से ये बात सामने आई …

Read More »

इराक में अमेरिका का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

इराक: सैनिकों को लेकर जा रहा अमेरिका का एक सैन्य विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार विमान में 7 लोग मौजूद थे। अभी तक किसी प्रकार के जान माल की किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल केंद्रीय कमान ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने …

Read More »