Saturday , October 31 2026 10:32 AM
Home / Food / मूड को फ्रैश कर दे Chilled Peach Margaritas

मूड को फ्रैश कर दे Chilled Peach Margaritas


कई बार कुछ ठंडा पीने का मन करता है तो ऐसे में हम लोग नींबू पानी या जूस पी लेते हैं। इसकी बजाए संतरे के रस और आड़ू से कुछ अलग तरीके से फ्रैश ड्रिंक बना सकते हैं जो सभी को बहुत पसंद आएगी। आइए जानिए इसे बनाने का तरीका

सामग्री
6 आड़ू
1/4 ताजा संतरे का जूस
3 चम्मच चीनी
1/2 कप नींबू का रस
गार्निश के लिए
1 नींबू स्लाइस में कटा हुआ
1 आड़ू स्लाइस में कटा हुआ

विधि
1. सबसे पहले आड़ू को छीलकर उसे काट लें। अब आड़ू, संतरे का रस और चीनी को एक साथ ब्लैंड कर लें।
2. अब 4 गिलासों में पीसी हुई बर्फ डालें और उसमें तैयार आड़ू का जूस डाल दें।
3. सर्व करने से पहलें गिलास में 1-1 स्लाइस आड़ू डालें और नींबू की स्लाइस को बीच में से काटकर गिलास पर रखें। आपका चिल्ड आड़ू जूस तैयार है।