Saturday , October 31 2026 10:30 AM
Home / Food / डिनर के बाद मीठे में बनाकर खिलाएं Coconut Chia Pudding

डिनर के बाद मीठे में बनाकर खिलाएं Coconut Chia Pudding


डिनर के बाद सभी को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में घर में मीठे में कुछ अलग बनाकर सभी को खुश किया जा सकता है। आपने खीर, डिजर्ट, आइसक्रीम बनाकर तो बहुत बार खाई होगी लेकिन आज हम आपको नारियल-चिया पुडिंग बनाना सिखाएंगे जो बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं घर पर आसानी से Coconut Chia Pudding बनाने की रेसिपी।
सामग्री:
चिया के बीज- 1/4 कप
कोकोनट मिल्क-1 कप
मेपल सिरप- 1 टेबलस्पून
दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी
फल- 1/4 कप (कटे हुए)
विधि:
1. सबसे पहले एक बाउल में 1/4 कप चिया के बीज, 1 कप कोकोनट मिल्क, 1 टेबलस्पून मेपल सिरप और 1 चुटकी दालचीनी पाउडर को मिक्स करें।
2. अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे रातभर के लिए फ्रिज में रख दें।
3. सुबह नारियल पुडिंग को फ्रिज से निकालकर साइड पर रख लें।
4. अब आप 1/4 कप कटे हुए फ्रूट्स से पुडिंग को गार्निश करें।
5. आपकी नारियल-चिया पुडिंग बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।