
आबिदजान: अफ्रीकी देश सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के ब्ररिया शहर में प्रतिद्वंद्वी हथियारबंद गुटों के बीच संघर्ष में आज कम से कम 42 लोग मारे गए।
शहर के महापौर के अनुसार ताजा संघर्ष से एक दिन पहले ही वर्षों से चली आ रही अशांति को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर दस्तखत किया गया था। उन्हानें कहा,” इस संघर्ष में लगभग 50 लोगों की मौत हुई है। 42 शवों को अस्पताल में लाया गया है। अभी वहां कई शवों के पड़े होने की आशंका है जिसे उठाया नहीं गया है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website