Wednesday , June 17 2026 5:30 PM
Home / Sports / पहले मैच में मिली हार और मैनेजर को फायर कर दिया, लियोनेल मेसी को मात देने वाले को मिली जिम्मेदारी

पहले मैच में मिली हार और मैनेजर को फायर कर दिया, लियोनेल मेसी को मात देने वाले को मिली जिम्मेदारी


ट्यूनीशिया को फीफा विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में करारी हार मिली। स्वीडन के खिलाफ टीम 5-1 से हार गई। इसके हार के बाद टीम के कोच साबरी लामूची को बर्खास्त कर दिया गया है। 54 वर्ष के लामूची को जनवरी में ही कोच बनाया गया था। इस हार के बाद ट्यूनीशिया की अंतिम 32 में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। टीम को शनिवार को जापान से और 25 जून को नीदरलैंड से खेलना है।
हर्वे रेनार्ड बने ट्यूनीशिया के नए कोच – साबरी लामूची की जगह ट्यूनीशिया के कोच की जिम्मेदारी हर्वे रेनार्ड को मिली है। लामूची की तरह ही रेनार्ड भी फ्रांस के ही हैं। उन्हें फुटबॉल कोचिंग का लंबा अनुभव है। 2022 फीफा विश्व कप में वह सऊदी अरब के कोच थी। टीम ने ग्रुप राउंड में अर्जेंटीना को हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। 2023 में उन्होंने पद छोड़ दिया था।
सऊदी अरब ने अप्रैल में फायर किया था – 2024 में एक बार फिर उन्हें सऊदी अरब का कोच बनाया गया। उन्होंने टीम को फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई भी कर दिया। अप्रैल में उन्हें सऊदी अरब के कोच पद से हटा दिया गया। फीफा विश्व कप से पहले के अहम फ्रेंडली मैचों के दौरान टीम के खराब प्रदर्शन और चिंताजनक नतीजों की वजह से सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ ने यह फैसला लिया था।
इससे पहले 1998 विश्व कप में ग्रुप चरण में इंग्लैंड और कोलंबिया से हारने के बाद भी ट्यूनीशिया ने कोच हेनरिक कास्परजाक को हटा दिया था । ट्यूनीशिया सातवीं बार विश्व कप खेल रहा है लेकिन कभी ग्रुप चरण से आगे नहीं गया ।