
अमेरिका में वैक्सीन का आखिरी ट्रायल शुरूकोरोना वायरस वैक्सीन से जुड़ी एक अहम खबर ब्रिटेन की ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से आ सकती है। यूनिवर्सिटी अपनी वैक्सीन के शुरुआती क्लिनिकल ट्रायल का डेटा जारी करने वाली है। अबतक डेवलपमेंट में सबसे ऐडवांस्ड मानी जा रही ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी-अस्त्राजेनेका की वैक्सीन हासिल करने के लिए कई देश पहले ही करार कर चुके हैं। दूसरी तरफ, अमेरिकन कंपनी मॉडर्ना भी क्लिनिकल ट्रायल का लास्ट स्टेज शुरू करने वाली है। चीन की दो वैक्सीन अलग-अलग देशों में फेज 3 ट्रायल से गुजर रही हैं। भारत में डेवलप हुईं दो कोरोना वैक्सीन- Covaxin और Zycov-D का ह्यूमन ट्रायल भी जारी है। इसके अलावा, कई भारतीय कंपनियां अलग-अलग देशों के वैक्सीन ट्रायल में साथ दे रही हैं।
मॉडर्ना की वैक्सीन ट्रायल के अंतिम दौर में
अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना की कोविड-19 वैक्सीन ट्रायल के अंतिम दौर में पहुंचने वाली है। हालिया स्टडी में वैक्सीन ने क्लिनिकल ट्रायल में अच्छे नतीजे दिए थे। पहले फेज में सभी 45 पार्टिसिपेंट्स में ऐंटीबॉडी बनीं। फेज 3 ट्रायल में 30 हजार पार्टिसिपेंट्स शामिल होंगे। आधे को वैक्सीन की 100 माइक्रोग्राम डोज दी जाएगी जबकि बाकी को प्लेसीबो। clinicaltrials.gov के मुताबिक, 27 अक्टूबर, 2022 तक स्टडी चलनी चाहिए। मॉडर्ना की वैक्सीन दुनिया की सबसे ऐडवांस्ड वैक्सीन में शामिल है।
बांग्लादेश ने वैक्सीन ट्रायल प्रोग्राम को दी हरी झंडी
बांग्लादेश मेडिकल रिसर्च काउंसिल (BMRC) ने एक चीनी कंपनी की बनाई कोविड वैक्सीन को फेज 3 ट्रायल की मंजूरी दे दी है। यह ट्रायल सात अस्पतालों में अगस्त महीने से शुरू होगा। 4,200 हेल्थ वर्कर्स को चीनी कंपनी Sinovac Research and Development Co Ltd ने बनाया है। इसका फेज 1 और 2 ट्रायल चीन में हो चुका है।
रूस अगले महीने लोगों को दे सकता है वैक्सीन
रूस की वैक्सीन के ट्रायल में बाजी मारने की रिपोर्ट्स पिछले दिनों आई थीं। अब वहां के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि वह थर्ड फेज क्लिनिकल ट्रायल से पहले ही जनता को वैक्सीन उपलब्ध करा सकते हैं। रूस दो तरह की वैक्सीन का फेज 3 ट्रायल 3 अगस्त से रूस के साथ-साथ यूएई में भी शुरू करने वाला है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website