Monday , September 14 2026 5:22 AM
Home / Entertainment / डकोटा जॉनसन गर्भवती नहीं : प्रतिनिधि

डकोटा जॉनसन गर्भवती नहीं : प्रतिनिधि


लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री डकोटा जॉनसन के प्रतिनिधि ने उनके गर्भवती होने की खबरों को नकार दिया है। ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह संगीत बैंड ‘कोल्डप्ले’ के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, प्रतिनिधि ने इस खबर के बाद इस अफवाह का खंडन किया कि जोड़े ने रविवार को मार्टिन के घर पर जेंडर का खुलासा करने वाली एक पार्टी दी।
पार्टी में गुलाबी और नीले रंग के बैलून लगे थे और इसमें डकोटा के माात-पिता मैलेनी ग्रिफिथ और डॉन जॉनसन, अभिनेता शॉन पेन, अभिनेत्री जूलिया रॉबट्र्स और अभिनेता जेरेमी एलन व्हाइट शामिल हुए।
प्रतिनिधि के मुताबिक, डकोटा अपना जन्मदिन मना रही थीं, जो चार अक्टूबर को पड़ता है।
डकोटा और मार्टिन एक साल से डेटिंग कर रहे हैं।