Wednesday , September 16 2026 10:03 PM
Home / Spirituality / घर से बाहर जाने से पहले करें ये काम, मिलेगी सफलता

घर से बाहर जाने से पहले करें ये काम, मिलेगी सफलता


कई बार व्यक्ति को अथक प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण उसे व उसके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति घर से निकलने से पूर्व कुछ उपाय करें तो उसे सफलता अवश्य मिलेगी। इसके साथ ही धन से संबंधित कार्यों में भी लाभ होगा।

किसी भी आवश्यक काम में जाने से पूर्व थोड़ा सा गुड़ खाकर उसके बाद पानी पीकर जाएं। इससे कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।

कन्याअों अौर गरीब बच्चों में सफेद मिठाई बांटने से भी कार्य में सफलता के योग बनते हैं।

किसी भी कार्य में जाने से पूर्व दहलीज से पहले दायां पैर बाहर निकालना चाहिए। ऐसा करने से सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

गाय की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। जरुरी काम पर जाने से पूर्व गाय को गुड़ खिलाने से सफलता मिलती है।

जब भी घर से किसी कार्य हेतु निकले तो अपने माता-पिता अौर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।