
लंबोकः इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी है। रविवार को एक बार फिर लोम्बोक द्वीप में 6.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई।
USGS ने बताया कि पूर्वी लोम्बोक के बेलेंटिंग शहर के दक्षिण-पश्चिम में भूकंप आया जिसका केन्द्र जमीन से 7 किलोमीटर की गहराई में केन्द्रित था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्वी लोम्बोक में भूकंप के तेज झटके महसूस किए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website