Wednesday , September 16 2026 10:42 PM
Home / Entertainment / बारिश में भीगते रहे एनरिक इग्लेसियस के फैंस, मुंबई ट्रैफिक में फंसे तो दिया सरप्राइज, दूसरे दिन भी उमड़े सेलेब्स

बारिश में भीगते रहे एनरिक इग्लेसियस के फैंस, मुंबई ट्रैफिक में फंसे तो दिया सरप्राइज, दूसरे दिन भी उमड़े सेलेब्स


एनरिके इग्लेसियस ने मुंबई में दूसरे दिन लाइव शो किया, जिसमें 30 हजार से ज्यादा दर्शकों के उमड़ने की खबर है। कई सेलेब्स को भी स्पॉट किया गया, जिनमें रजत बेदी से लेकर अहाना कुमार तक शामिल हैं। वहीं, एनरिक ने मुंबई के ट्रैफिक में एक फीमेल फैन को सरप्राइज दिया।
इंटरनेशनल आइकॉन एनरिक इग्लेसियस इस वक्त मुंबई में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। उन्होंने 29 और 30 अक्टूबर को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के MMRDA ग्राउंड में लाइव परफॉर्मेंस दी। पहले दिन मलाइका अरोड़ा से लेकर विद्या बालन तक उनका शो देखने पहुंचे तो दूसरे दिन भी सेलेब्स का तांता लगा रहा। इनमें रजत बेदी, रिद्धिमा पंडित, नायरा बनर्जी, अहाना कुमार सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि करीब 30 हजार लोगों की भीड़ उमड़ी थी। यहां तक कि बारिश के बावजूद कोई वहां से हिला तक नहीं।
एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मूसलाधार बारिश के बावजूद हजारों फैंस नाचते और तालियां बजाते रहे। और स्पेनिश पॉप स्टार के मंच पर आने का बेसब्री से इंतजार करते रहे।