Monday , October 12 2026 3:00 PM
Home / News / इमरान पर भड़कीं पूर्व पत्नी रेहम, कहा-पूरी सरकार ‘पप्पू’

इमरान पर भड़कीं पूर्व पत्नी रेहम, कहा-पूरी सरकार ‘पप्पू’


पाकिस्तान में इमरान खान की पूर्व बीवी रेहम खान ने एक बार फिर से इमरान खान की कश्मीर पॉलिसी की धज्जियां उड़ा दीं।

इमरान की पूर्व बेगम ने एक नया वीडियो शेयर किया है जिसकी शुरूआत भैंस से की है क्योंकि नवाज शरीफ की भैंसों को बेचकर ही इमरान खान ने पाकिस्तानी आवाम से कहा था कि अब देश में बहार आने वाली है। रेहम खान ने वीडियो में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को भी नहीं छोड़ा और उन्होंने कहा कि पूरी की पूरी सरकार ‘पप्पू’ है।