
मलेशियाई फुटबॉल के दिग्गज और पूर्व हरिमऊ मलाया स्टार दातुक अब्दह अलिफ ने 72 साल की उम्र में अपनी जिंदगी के एक नए और खुशनुमा अध्याय की शुरुआत की है। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद आखिरकार उनके परिवार ने इस खबर की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 27 अगस्त को हुए एक निजी समारोह में उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी के साथ निकाह रचाया जिनकी उम्र 20 साल बताई जा रही है।
भाई ने कर दी खबर की पुष्टि – इस खबर की पुष्टि खुद अब्दह के छोटे भाई और टीम के पूर्व खिलाड़ी व कोच दातुक यूनुस अलिफ ने की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ‘अल्हम्दुलिल्लाह, उन्होंने 27 अगस्त को शादी कर ली है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी सहमति और पूरा आशीर्वाद दिया है। हम दुआ करते हैं कि वे दोनों हमेशा खुश रहें।’
हनीमून पर हैं अब्दह अलिफ – अब्दह अलिफ द्वारा फोन न उठाने और मीडिया से संपर्क न हो पाने पर यूनुस ने बताया कि वे शायद अभी अपने हनीमून पर हैं इसलिए वह फोन का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन एक बात तय है कि दोनों का निकाह हो चुका है और हमारी तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।
दिग्गज फुटबॉलर रहे हैं अब्दह अलिफ – अब्दह अलिफ मलेशियाई फुटबॉल के इतिहास का एक बेहद सम्मानित नाम हैं जिन्होंने 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में देश के स्वर्णिम दौर में अहम भूमिका निभाई थी। वह उस मशहूर टीम के प्रमुख सदस्य थे जिसने क्वालीफाइंग मैच में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर 1980 के मॉस्को ओलंपिक के लिए योग्यता हासिल की थी। उस दौर में वह दातुक सोह चिन आउन, दातुक संतोख सिंह और दातुक जमाल नासिर इस्माइल जैसे दिग्गजों के साथ मैदान साझा करते थे।
हालांकि, ओलंपिक जैसे बड़े खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का अब्दह का सपना उस समय टूट गया था जब सोवियत संघ द्वारा अफगानिस्तान पर किए गए हमले के विरोध में मलेशिया ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक का बहिष्कार कर दिया था। लंबे समय तक पेशेवर फुटबॉल और मीडिया की सुर्खियों से दूर रहने के बाद यह दिग्गज खिलाड़ी अब अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के इस नए और खुशनुमा मोड़ को लेकर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।
Home / Sports / मशहूर फुटबॉलर को 72 साल की उम्र में मिला प्यार, 20 साल की लड़की के साथ रचाई शादी, भाई ने कहा- वो हनीमून पर गए हैं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website