
प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो लहू-लुहान दिख रही हैं और उनके फैन्स परेशान हो उठे हैं। इससे पहले हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान चोट लगने की खबर सामने आई। ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर बताया था कि उन्हें चोट कैसे लगी।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना नाम कमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके नाक और मुंह से खून बहता दिख रहा है और गले पर काफी सारे चोट के निशान हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये हाल देखकर उनके फैन्स चिंतित हो उठे हैं और उनके वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। बता दें कि इन दिनों प्रियंका ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वो अपने एक्शन सीन्स खुद कर रही हैं।
हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने चोट वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका चेहरा और गला पूरी तरह खून से लथपथ दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो को पहली नजर में देखकर काफी लोग डर गए। इस वीडियो को देखते ही लोगों ने कॉमेंट करना शुरू कर दिया।
एक ने कहा- एक मिनट के लिए मैं भूल गया कि ये एक एक्ट्रेस हैं और मैं सच में बहुत पैनिक हो गया। एक ने तो साफ कह दिया – प्रियंका चोपड़ा आप ऐसी फोटोज मत शेयर किया करिए प्लीज, जो लोग आपसे प्यार करते हैं उन्हें आपको ऐसे देखकर बहुत बुरा लगता है। एक और ने लिखा- हमारी एक्शन स्टार प्रियंका चोपड़ा, आपसे रिक्वेस्ट है कि प्लीज अपनी ध्यान रखिए। हर चीज खुद से करने की जरूरत नहीं होती, कुछ चीजों के लिए बॉडी डबल का भी इस्तेमाल करना चाहिए। हमें आप पर गर्व है। एक और यूजर ने लिखा- अरे दीदी , दिल दहल गया था मेरा तो एक सेकंड के लिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website