Saturday , June 20 2026 8:46 AM
Home / News / अमेरिका: व्हाइट हाउस से 3Km दूरी वाशिंगटन डीसी में म्यूजिक इवेंट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत कई जख्मी

अमेरिका: व्हाइट हाउस से 3Km दूरी वाशिंगटन डीसी में म्यूजिक इवेंट में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत कई जख्मी


अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में फायरिंग की घटना में कई लोगों को गोली मारे जाने की खबर है। घटना का शिकार हुए लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुलिस विभाग ने एक ट्वीट में कहा कि शूटिंग की घटना तीसरी स्ट्रीट के 4400 ब्लॉक में हुई है। जानकारी के अनुसार फायरिंग की घटना वाशिंगटन डीसी के उत्तर-पश्चिम में यू स्ट्रीट पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हुई।

स्थानीय मीडिया के अनुसार यह जगह व्हाइट हाउस से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, एक स्थानीय मीडिया आउटलेट के अनुसार शूटिंग 14वें और यू स्ट्रीट पर ‘मोशेला’ (Moechella) नाम के एक जुनिटींथ संगीत समारोह (Juneteenth music concert) की साइट पर या उसके पास हुई। स्थानीय अमेरिकी मीडिया ने सोमवार को कहा कि एक एमपीडी अधिकारी के पैर में गोली लगने के साथ और लोगों के घायल होने की अपुष्ट खबरें हैं। पुलिस सभी को इलाके से दूर रहने या वहां नहीं जाने के लिए कह रही है।