Monday , March 17 2025 6:07 PM
Home / News / लंदन अॉक्सफोर्ड सर्कस ट्यूब स्टेशन में फायरिंग, किसी के हताहत की सूचना नहीं

लंदन अॉक्सफोर्ड सर्कस ट्यूब स्टेशन में फायरिंग, किसी के हताहत की सूचना नहीं


लंदन के ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन पर फायरिंग की सूचना है, जिसके चलते भगदड़ मच गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद ऑक्सफोर्ड ट्यूब स्टेशन और बॉन्ड स्ट्रीट स्टेशन को बंद कर दिया गया। फिलहाल इसमें किसी के मरने की खबर नहीं है लेकिन घटनास्थल पर भाग रही एक महिला को जख्मी देखा गया है। महिला को मामूली चोट ही आई थी। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है लेकिन लंदन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं कही है। घटना करीब 4.45 बजे की बताई जा रही है। जहां पर यह गोलीबारी होने की बात कही जा रही है, वो लंदन के बीचोबीच स्थित है। उस समय स्ट्रीट बोन्ड पर लंदन के लोग शॉपिंग करने निकलते थे। ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर जैसे ही लोगों ने जोरदार फायरिंग की आवाज सुनी तो भगदड़ मच गई।
पुलिस ने लोगों को इमारतों के अंदर छिपे रहने के लिए कहा है। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा है कि अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। ट्रांसपोर्ट फ़ार लंदन ने कहा, “घटना की जांच पूरी हो जाने तक ऑक्सफ़र्ड सर्कस स्टेशन बंद कर दिया गया है।”