Thursday , June 1 2023 7:46 PM
Home / News / मछुआरों, किसानों के सहयोग को लेकर भारत, श्रीलंका के बीच हुए समझौते

मछुआरों, किसानों के सहयोग को लेकर भारत, श्रीलंका के बीच हुए समझौते

4
कोलंबो: भारत ने आज मछुआरों और खेती से जुड़े समुदायों की जीविका में सहयोग प्रदान करने के लिए श्रीलंका के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। यहां के मत्स्य एवं जल संसाधन विकास मंत्रालय में भारतीय उच्चायुक्त वाईके सिन्हा और इस विभाग के सचि डब्ल्यू एम एम आर अधिकारी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर श्रीलंका के मत्स्य एवं जल संसाधन विकास मंत्री महिंदा अमरवीरा भी मौजूद थे। इस समझौते के तहत श्रीलका के हबनटोटा जिले में 20 लाख डॉलर की लागात से उपकरण प्रदान किए जाने हैं जिनसे मछुआरों और किसानों को मदद मिलेगी। इस पहल से जिले के 75,000 से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This