Tuesday , May 26 2026 3:23 PM
Home / News / अमेरिका के फ्लोरिडा एयरपोर्ट पर गोलीबारी, कई घायल

अमेरिका के फ्लोरिडा एयरपोर्ट पर गोलीबारी, कई घायल

4
मियामी : एक बंदूकधारी ने फ्लोरिडा के फोर्ट लाउडेरडाले हालीवुड हवाई अड्डे में आज गोलियां चला दीं जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए। आरोपी को बाद में हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारियों के हवाले से एनबीसी ने खबर दी कि टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया कि यात्री सुरक्षा के लिए भाग रहे थे। इसमें कहा गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई। हवाई अड्डे ने ट्वीट किया,‘‘टर्मिनल दो, बैगेज क्लेम में घटना जारी है।’’ शेरिफ ने बताया कि इस गोलीबारी में कई लोग हताहत हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *