Friday , June 12 2026 7:27 PM
Home / Sports / वर्ल्ड कप शुरू होते ही नया बवाल, फीफा ने इस देश की जर्सी को कर दिया बैन, इस वजह से लिया एक्शन

वर्ल्ड कप शुरू होते ही नया बवाल, फीफा ने इस देश की जर्सी को कर दिया बैन, इस वजह से लिया एक्शन


11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी। इस बीच हैती को अपने ओपनिंग मैच से पहले जर्सी बदलने को कहा गया है। न्यूजीलैंड और पेरू के खिलाफ क्रमश: 2 जून और 5 जून को हैती के खिलाड़ी विवादित जर्सी पहनकर उतरे थे। फीफा के निर्देश के बाद इसमें बदलाव की पुष्टी की जा चुकी है।
फ्रेंडली मैचों में हुआ जर्सी का इस्तेमाल – फ्लोरिडा में दो फ्रेंडली मैचों के दौरान हैती के खिलाड़ियों की जर्सी पर 1803 की वर्टिएरेस की लड़ाई की तस्वीर और राष्ट्रीय ध्वज दर्शाया गया था। फीफा की ओर से आपत्ति दर्ज करने के बाद साएटा ने इसमें बदलाव की पष्टी की गई है। अपनी बात रखते हुए साएटा ने कहा कि, ‘साएटा की ओर से पेश किया गया फाइनव डिजाइन उन पुरुषों और महिलाओं को सम्मान देने के लिए था जो हर दिन हैती के भविष्य में योगदान देते हैं और इसका मकसद कोई राजनीतिक बयान देना नहीं था।’
क्या कहता है फीफा का नियम? – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फीफा के इक्विपमेंट नियमों के अनुसार खिलाड़ियों की किट पर किसी भी तरह के राजनीतिक, धार्मिक या व्यक्तिगत संदेश और नारे की मनाही है। साएटा की ओर से बयान में कहा गया कि उनकी ओर से FIFA के नियमों के तहत एलिमेंट्स को जोड़ा था। जिनका अलग-अलग मतलब निकाला जा सकता है। इसके बावजूद वह जर्सी में बदलाव करने को तैयार हैं. साएटा ने बयान में कहा, ‘समीक्षा प्रक्रिया के दौरान, FIFA ने पाया कि उसके इक्विपमेंट नियमों के तहत कुछ विज़ुअल एलिमेंट्स का अलग-अलग मतलब निकाला जा सकता है और आखिरकार उसने डिज़ाइन में बदलाव करने को कहा। हालांकि यह मतलब हमारी सोच से अलग था। फिर भी साएटा ने प्रक्रिया का सम्मान किया और FIFA की बताई गई आखिरी जरूरतों को लागू किया।’
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए हैती का स्क्वॉड – गोलकीपर जोसु डुवेर्गर अलेक्जेंड्रे पियरे जॉनी प्लासाइड डिफेंडर
रिकार्डो एडी कार्लेंस आर्कस हेंस डेलक्रोइक्स जीन-केविन डुवर्ने मार्टिन अनुभव ड्यूक लैक्रोइक्स गारवेन मेटुसाला विल्गुएन्स पौगैन कीटो थर्मोन्सी मिडफील्डर कार्ल फ्रेड सैंटे जीन-रिकनर बेलेगार्डे डैनली जीन जैक्स वुडेंस्की पियरे डोमिनिक साइमन