Thursday , July 2 2026 12:19 AM
Home / News / संविधान सदन से नई संसद तक… बढ़ चले सांसदों के कदम

संविधान सदन से नई संसद तक… बढ़ चले सांसदों के कदम


संसद की कार्यवाही आज नए भवन में शिफ्ट हो गई। भारत ने तमाम ऐतिहासिक पलों के गवाह पुराने संसद भवन को अलविदा कहा। इसी संसद भवन के भीतर आधी रात में देश की आजादी का ऐलान हुआ था। उसे ‘लोकतंत्र का संग्रहालय’ बनाने की तैयारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पुराने भवन का नाम ‘संविधान सदन’ रखने का प्रस्ताव दिया है। अब नए संसद भवन में नए भारत का भाग्य रचा जाएगा। आज सुबह संसद के पुराने भवन में सांसदों का फोटो सेशन हुआ। सेंट्रल हॉल में भव्य कार्यक्रम के बाद विधिवत पूजा के साथ नई संसद में प्रवेश शुरू हुआ। लोकसभा की कार्यवाही संसद के नए भवन में दोपहर बाद 1:15 बजे शुरू होगी। नए संसद भवन में राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार दोपहर 2:15 से शुरू होगी। संसद के विशेष सत्र से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें एनबीटी ऑनलाइन के साथ।