Sunday , September 13 2026 10:52 PM
Home / Entertainment / नहीं रहे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के एक्टर एंड्रयू डनबर, 30 की उम्र में ली आखिरी सांस

नहीं रहे ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के एक्टर एंड्रयू डनबर, 30 की उम्र में ली आखिरी सांस


हिट सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में अल्फिए एलन द्वारा निभाए गए किरदार थियौन ग्रेयजोय के लिए बॉडी डबल बनने के वाले एंड्रयू डनबर का 30 की उम्र में निधन हो गया है। उनके मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
बेलफास्ट लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेलफास्ट में स्थित अपने घर में उनका निधन हो गयाडनबर ‘लाइन ऑफ ड्यूटी’ जैसे कई और हिट परियोजनाओं में भी काम कर चुके हैं।
मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रयूके निधन की खबर सुनने के बाद उनके दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके दोस्त एंडी मैकक्ले ने बेलफास्ट लाइव को बताया-‘एंड्रयू को सब चाहते थे। उसमें कुछ ऐसा था जो बेहद खास था। उसकी मौजूदगी से आसपास के लोगों को खुशी मिलती थी, लोगों को उसके साथ काम करने में मजा आता था।’