Sunday , November 22 2026 8:49 AM
Home / News / India / दिल्ली में भी दहशत फैला रहा गोल्डी बराड़, कनाडा में बना टॉप मोस्ट वॉन्टेड

दिल्ली में भी दहशत फैला रहा गोल्डी बराड़, कनाडा में बना टॉप मोस्ट वॉन्टेड


कनाडा में टॉप मोस्ट वॉन्टेड बन चुका गोल्डी बराड़ दिल्ली में भी दहशत फैला रहा है। कभी लॉरेंस विश्नोई सिंडिकेट का सबसे भरोसेमंद इस विदेशी ऑपरेटर के अब अलग होने का दावा किया जाता है। विदेश में बैठे रोहित गोदारा के साथ इसने गठजोड़ बना लिया है। भारत सरकार गोल्डी को आतंकी घोषित कर चुकी है।
लॉरेंस सिंडिकेट पर लगाया मकोका – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस सिंडिकेट पर मकोका लगाया तो NIA ने यूएपीए के तहत केस दर्ज किया। जांच एजेंसी ने मार्च 2023 में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें दावा किया कि पाकिस्तान में रह रहे बब्बर खालसा इंटरनैशनल (BKI) के आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा और लखबीर सिंह उर्फ लांडा से गोल्डी के कनेक्शन है।
गोल्डी ने ली थी लॉरेंस के करीबी की हत्या की जिम्मेदारी – लॉरेंस सिंडिकेट के अलग होने के बाद दुबई में नवंबर 2025 में लॉरेंस के करीबी सुखदीप सिंह उर्फ सिप्पा उर्फ जोरा सिद्ध की हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी-गोदारा ने ली थी। लरिस ने पलटवार करते हुए दिसंबर 2025 में पंजाब में हरप्रीत सिंह पैरी का मर्डर करवाया। जनवरी में लॉरेंस के करीबी वीरेंद्र सेबी को अमेरिका में मार दिया गया। 24 फरवरी को लॉरिस के वकील दीपक खत्री पर कश्मीरी गेट में जानलेवा हमला करवाया।
भारत में भी मोस्ट वॉन्टेड में टॉप पर – मुक्तसर साहिब निवासी गोल्डी बराड़ (32) के पिता पंजाब पुलिस में एएसआई थे। ग्रैजुएशन के बाद 2017 में स्टूडेंट वीजा लेकर कनाडा गया। चंडीगढ़ मे अक्टूबर 2020 को स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशसन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के पूर्व अध्यक्ष गुरलाल बराड़ को गोलियों से भून दिया गया, जो लॉरेंस का बेहद करीबी और गोल्डी का चचेरा भाई था।
सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में नाम आया सामने – अजमेर जेल में बंद लॉरेस से गोल्डी ने विदेश से संपर्क साधा। इसके बाद गोल्डी इस गैंगवॉर में कूद गया। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में इसका नाम आया। भारत सरकार ने विदेश से ऑपरेट कर रहे 28 शातिर गैंगस्टर्स की लिस्ट में इसे टॉप पर रखा है।
दिल्ली में की थी 200 करोड़ की डिमांड – सितंबर में सिविल लाइंस की एक महिला से 200 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। राजस्थान से बीजेपी के पूर्व सांसद के कारोबारी बेटे से अप्रैल 2025 में 5 करोड़ की डिमांड कर चुका है। फतेहपुर बेरी थाने में केस दर्ज हुआ था।