
हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर की वाइफ हैले बीबर अपनी लुक को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। हैले सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में हैली को लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस दौरान हैले बीबर का बेहद स्टनिंग लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो इस दौरान हैले ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं।
ब्लैक जैकेट, ब्लैक स्किनटाइट जैगिंग, ब्लैक हील्स और ब्लैक मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है और साथ ही मैचिंग पर्स भी कैरी किया हुआ है।
न्यूड मेकअप और सिंपल बन उनके लुक को और भी परफेक्ट बना रहा है। लुक को परफेक्ट बनाते हुए हसीना कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
बता दें जस्टिन बीबर हैली को 2016 से डेट कर रहे थे। 2018 में कपल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और उसके बाद दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। जस्टिन बीबर ने हैली से शादी करके बहुत सारी लड़कियों के दिल तोड़ दिए थे।
Home / Entertainment / लैदर जैकेट और स्किनटाइट जैगिंग में स्टनिंग दिखीं हैले बीबर, ऑल-ब्लैक लुक से किया फैंस को इम्प्रेस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website