Thursday , August 20 2026 10:14 PM
Home / Entertainment / प्रियंका-वरूण ने दी ड्वेन जॉनसन को जन्मदिन की बधाई

प्रियंका-वरूण ने दी ड्वेन जॉनसन को जन्मदिन की बधाई

prinyka1
लॉस एंजलिस: हिंदी सिने जगत की अग्रणी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता वरूण धवन ने हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन के 44वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। अमेरिका में ‘बेवाच’ की शूटिंग कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘डीजे जन्मदिन की बधाई। यह साल आप के लिए सुखद हो और आपको बहुत सारी खुशियां मिलें। आप अच्छे दिल के इंसान हैं।’’ वरूण धवन ने ट्वीट किया, ‘‘एक व्यक्ति ने लाखों लोगों को पे्ररित किया है। मनोरंजन जगत के सबसे उर्जावान व्यक्ति डीजे को जन्मदिन की बधाई।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *