
जादूई मंत्र और श्राप की वजह से बच्चों की फेवरेट हैं। टीवी पर किसी भी समय हैरी पॉटर की फिल्म आ जाए तो बच्चे मज़े से उसे देखते हैं। लेकिन हैरी पॉटर में बोले जा रहे जादूई मंत्र और श्राप की वजह से ये बैन हो सकती है?
जी हां, अमेरिका के शहर नैशविले, टेनेसी के एक स्कूल में हैरी पॉटर बुक सीरिज़ को बैन कर दिया गया है. इस स्कूल का मानना है कि इसमें लिखे श्राप और जादू के मंत्र अगर को शख्स पढ़ता है तो उससे बुरी शक्तियां जाग सकती हैं। सेंट एडवर्ड कैथोलिक स्कूल के पादरी रेव, डैन रिहील ने स्कूल के बच्चों को मेल कर लिखा कि यूएस और रोम के कई जादू करने वालों से बात करने के बाद ये पता चला कि इस किताब में लिखे मंत्र से बुरी शक्तियां आ सकती हैं इसलिए स्कूल से हैरी पॉटर किताबों को हटाया जा रहा है।
बता दें, साल 1997 से 2007 के बीच लेखिका जे.के.रॉलिंग ने हैरी पॉटर किताबें लिखी। साल 2001 से 2011 के बीच इन्हीं किताबों पर 8 फिल्में बनीं।इस किताब में जादुई दुनिया के बारे में लिखा गया है जिसमें अच्छे और बुरे जादूगर, जादू का विद्यालय, झाड़ू पर उड़ना और मिथकीय जानवर दिखाए गए हैं।
Home / News / अमेरिका के स्कूल में हैरी पॉटर की किताबें और फिल्में बैन, जादूई मंत्र और श्राप को बताया वजह
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website