
तोक्योः जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और इसके पीछे सबसा बडा कारण है चूहे। सरकार ने बाजार बंद होने के बाद चूहों के खिलाफ जंग छेडऩे की तैयारी कर रही है। चूहे के कारण यहां के लोगों के कारोबार को करोड़ो का नुक्सान हो रहा था जिस कारण बाजार को बंद करने का फैसला लिया गया और अब फिर से वहां के व्यापाकियों को बाजार बंद रहने के कारण नुक्सान झेलना पडेगा। इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार में हर दिन एक करोड़ 40 लाख का कारोबार होता है और इसमें 400 तरह के सीफूड मिलते हैं। बाजार के बंद होने के बाद वहां मछलियों को काटने के बाद उनका बचा हुआ हिस्सा खाने वाले चूहे इधर-उधर भागेंगे जिससे आसपास की दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
सुकुजी में चूहे रोधी अभियान की कमान संभालने वाले तोक्यो सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जब वे कुछ अजीब पाएंगे तो उनके एक साथ झुंड में चलने की आशंका होगी। 11 अक्तूबर को बाजार को दुबारा खोल दिया जाएगा। वहां से चूहों को निकलने से रोकने के लिए तोक्यो के अधिकारी अन्य लोगों की सहायता से पाइपों और सीवर से बाहर निकलने के रास्तों बंद करने और अन्य मार्गों को ढकने में व्यस्त हैं।
बाजार को तोडऩे से पहले वे उस स्थान के आसपास 10 फुट की स्टील की दीवार बनाएंगे और चूहों को पिंजरों में कैद करने की कोशिश में लगेंगे। चूहों को पकडऩे के लिए वे 40,000 पिंजरे लगाएंगे और साथ ही चूहों को मारने के लिए 300 किलोग्राम जहर का इस्तेमाल करेंगे। बाजार के आसपास रेस्त्रां और बार मैनेजरों को चूहों के आने की आशंका को लेकर रेड अलर्ट पर रखा गया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website