Friday , March 29 2024 7:34 AM
Home / News / हिलेरी की बीमारी से पार्टी में कोहराम, विकल्प की तलाश का आह्वान

हिलेरी की बीमारी से पार्टी में कोहराम, विकल्प की तलाश का आह्वान

 

hillary-1-new_1473662208_न्यूयॉर्क. अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में हिलेरी क्लिंटन के बीमार होने से कई तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के पूर्व प्रेसिडेंट डॉन फॉलर ने कहा है, ‘अगर इलेक्शन के लिए हिलेरी का ऑप्शन अभी नहीं चुना गया तो बड़ी मूर्खता होगी।’ डेमोक्रेटिक पार्टी के नियम कहते हैं कि इमरजेंसी मीटिंग बुला कर नए कैंडिडेट के लिए वोटिंग करवाई जा सकती है। अमेरिका में प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए 8 नवंबर को वोटिंग है। 9/11 हादसे के श्रद्धांजलि प्रोग्राम में हिलेरी गिरते-गिरते बचीं थीं। डॉक्टर ने कहा था- उन्हें न्यूमोनिया हो गया था। और क्या बोले फॉलर….
– डॉक्टरों ने हिलेरी को कई तरह की बीमारियां बताई हैं।
– फॉलर 1995 से 1997 तक डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के प्रेसिडेंट थे।
– उन्होंने कहा, ‘सभी पॉलिटीशियंस की जिम्मेदारी है कि वे पार्टी की मदद के लिए आगे आएं। जल्द से जल्द इसकी प्लानिंग शुरू कर देना चाहिए।’
– फॉलर ने ये भी कहा, ‘हिलेरी फिट हो सकती हैं लेकिन इलेक्शन में महज दो महीने बचे हैं इसलिए ऑप्शन तैयार रखना होगा।’
– बता दें कि फॉलर, प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए 2008 से ही हिलेरी को सपोर्ट कर रहे हैं।
– बता दें 26 सितंबर को हिलेरी और रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प की 3 डिबेट होनी है।

क्या बाहर होंगी हिलेरी?
– अगर हिलेरी अब चुनावी दौड़ से बाहर होती हैं तो ऐसा करने वाली वे अमेरिकी इतिहास में पहली कैंडिडेट होंगी।
– अगर वे राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत जाती हैं तो अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला होंगी।

ये हो सकते हैं संभावित कैंडिडेट्स
टिम केन (वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट के कैंडिडेट), बर्नी सैंडर्स (प्राइमरी, कॉकस में हिलेरी के बाद दूसरे नंबर पर रहे), जो बाइडन (मौजूदा वाइस प्रेसिडेंट)

क्यों गंभीर बताया जा रहा मामला?
– दिसंबर, 2012 में ब्रेन में ब्लड क्लाटिंग का मामला सामने आया था।
– हालांकि जुलाई 2015 में उनके डॉक्टर ने लेटर जारी कर उन्हें इलेक्शन के लिए पूरी तरह फिट बताया था।

11 सितंबर को क्या हुआ था?
– डेमोक्रेट्स की प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट 68 साल की हिलेरी क्लिंटन यहां 9/11 मेमोरियल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान बीमार हो गईं। उन्हें उनकी बेटी चेल्सी के मैनहट्टन स्थित घर ले जाया गया। एक वीडियो में वे ले जाए जाने के दौरान लड़खड़ाती दिखीं और गिरने से बचीं। उनके सहायकों ने उन्हें संभाला।
– हिलेरी का 9 सितंबर से इलाज चल रहा था। लेकिन रविवार को 9/11 मेमोरियल पर उनकी तबीयत बिगड़ने से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था।
– तबीयत खराब होने पर जब उन्हें कार में बैठाया जा रहा था तो वे चलते-चलते घुटने के बल बैठ गई थीं।
– हिलेरी की डॉक्टर लीसा बर्डाक ने बताया, “9 सितंबर को उनका हेल्थ टेस्ट किया गया, जिसमें कफ एलर्जी देखी गई। इससे उन्हें न्यूमोनिया होने का पता चला।”
– “हमने उन्हें एंटीबायोटिक्स दी और आराम करने को कहा। रविवार को हुए इवेंट में उन्हें ज्यादा गर्मी महसूस हुई, इसके चलते उन्हें डिहाइड्रेशन हो गया। घर जाकर फिर से उनका टेस्ट किया। वे तेजी से रिकवर कर रही हैं।”
– हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिली थी कि हिलेरी के बीमार पड़ने की वजह क्या कैम्पेन और सफर की थकावट है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *