Wednesday , April 23 2025 12:35 AM
Home / News / हिलेरी पर हमशक्ल (बॉडी डबल) के इस्तेमाल का आरोप

हिलेरी पर हमशक्ल (बॉडी डबल) के इस्तेमाल का आरोप

hilery_1473835822 

न्यूयॉर्क.अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन के बीमार होने के बाद उन पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि बीमार होने के बाद हिलेरी हमशक्ल (बॉडी डबल) का इस्तेमाल कर रही हैं। बता दें कि 9/11 एनिवर्सरी के दौरान हिलेरी बीमार हो गईं थीं, उन्हें चेकअप के लिए ले जाया गया था। इस घटना के बाद हिलेरी को बेटी चेल्सी के अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। अब नए और पुराने फोटोज को कंपेयर करके ये साबित करने की कोशिश की जा रही है कि क्लिंटन हमशक्ल का इस्तेमाल कर रही हैं।

आखिर क्यों लग रहे कयास…

– न्यूयॉर्क में 9/11 मेमोरियल पर हुई घटना के बाद हिलेरी को बेटी चेल्सी के अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। यहां वो फिट नजर आ रही थीं।
– हिलेरी को फिट देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट आने लगे कि चेल्सी के घर के बाहर जो हिलेरी नजर आईं थीं वो असली नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल थीं। उनके नए और पुराने फोटो को कंपेयर किया जाने लगा।

फर्क भी बारीकी से देखे
– यूजर्स के मुताबिक, हिलेरी के जबड़े की हड्डियां (चिकबोन्स) बड़ी दिख रही हैं। गले की स्किन में पहले से काफी कम झुर्रियां हैं। पेट कम नजर आ रहा है, जिसकी वजह से कोट कुछ ढीला दिखता है।
– हैशटैग #isHillaryalive के साथ ये तमाम बातें शेयर की जा रही हैं। एक यूजर ने तो हिलेरी की उंगलियों की साइज का भी एनालिसिस कर दिया।
– वहीं, एक महिला ने लिखा- हो सकता है बॉडी डबल की बात सच न हो लेकिन, नए फोटो में हिलेरी की नाक बिल्कुल अलग है।

कुछ सवाल जायज भी
– रॉबर्ट बरसिंगर नाम के यूजर ने कहा- अगर क्लिंटन बीमार थीं तो उन्होंने एक बच्चे को गले क्यों लगाया?
– एक और शख्स ने कहा- चेल्सी के अपार्टमेंट के बाहर सिक्युरिटी नजर क्यों नहीं आई?

बीमारी पर क्या कहा था हिलेरी ने?
– 11 सितंबर को बीमार होने के बाद हिलेरी ने कहा था, “मैं बेहोश नहीं हुई बल्कि थोड़ा चक्कर आ गया था और इसी वजह से लड़खड़ा गई थी।”
– “’एयर कंडीशन में जाने और एक ग्लास पानी पीने के बाद तबियत ठीक लगने लगी।”
– “जब फिट महसूस हुआ तो सोचा बेटी चेल्सी के घर जाकर पोते से मिल लूं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *