Saturday , October 31 2026 10:30 AM
Home / Food / गर्मा-गर्म आटे का हलवा

गर्मा-गर्म आटे का हलवा


बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आटे का हलवा काफी पसंद होता है। यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। आज हम आपको आटे का हलवा बनाने की रेसिपी बताएगे।

सामग्री
– 280 ग्राम घी
– 200 ग्राम आटा
– 330 ग्राम चीनी
– 1 टीस्पून इलायची पाउडर
– 1 लीटर गर्म पानी
– बादाम गार्निश के लिए

विधि
1. सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म कर लें। अब इसमें आटा डालकर अच्छे से भूनें।
2. इसे तब तक भूने जब तक इसका रंग हल्का ब्राउन न हो जाए।
3. अब इसमें चीनी डालकर मिलाएं और अच्छे से भूनें।
4. फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाकर मिक्स करें। अब इसमें गर्म पानी मिलाएं और लगातार हिलाते रहें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो आंच से हटा दें।
5. बादाम के साथ गार्निश करके सर्व करें।