Tuesday , May 26 2026 7:46 PM
Home / News / समझौते पर बातचीत कहां तक पहुंची? ट्रंप-रुबियो के दावों के बीच ईरान ने बताया ‘सच’

समझौते पर बातचीत कहां तक पहुंची? ट्रंप-रुबियो के दावों के बीच ईरान ने बताया ‘सच’


ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ बहुत जल्दी कोई समझौता नहीं होने वाला है। ईरान की ओर से सोमवार को बताया गया है कि अमेरिका के साथ बातचीत में प्रगति हुई है लेकिन तुरंत डील नहीं हो रही है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकई की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुत जल्द डील फाइनल होने का दावा करने वाले वाले बयानों के बाद आई है। रुबियो ने कहा था कि सोमवार को दोनों देशों में समझौता संभव है।
इस्माइल बकई ने सोमवार को तेहरान में कहा कि यह बात सही है कि जिन मुद्दों पर चर्चा चल रही है, उनमें से एक बड़े हिस्से पर हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच गए हैं। निश्चित रूप से वार्ता आगे बढ़ रही है लेकिन यह कहना ठीक नहीं है कि किसी समझौते पर तुरंत हस्ताक्षर होने वाले हैं। ऐसा दावा कोई नहीं कर सकता है।
यह सच है कि जिन विषयों पर चर्चा चल रही है, उनमें से कई पर हमारी आपसी सहमति बन गई है लेकिन यह दावा नहीं किया जा सकता कि समझौते पर हस्ताक्षर जल्द ही होने वाले हैं। हमारी बातचीत का मुख्य उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना है। इस्माइल बकई
युद्ध खत्म करना प्राथमिकता: बकई – ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकई ने बताया कि अमेरिका के साथ मौजूदा बातचीत के केंद्र में युद्ध खत्म करना है। परमाणु मुद्दे और होर्मुज स्ट्रेट का प्रबंधन इस सहमति पत्र (MOU) का हिस्सा नहीं हैं। मौजूदा चरण में दोनों देश इन मुद्दे पर बात नहीं कर रहे हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए योजना बनाई जाएगी।