Saturday , May 9 2026 2:05 AM
Home / News / ‘पीएम मोदी और मैं काम पूरा करते हैं’: पश्चिम एशिया संकट में घिरने पर डोनाल्ड ट्रंप को याद आ रहा भारत

‘पीएम मोदी और मैं काम पूरा करते हैं’: पश्चिम एशिया संकट में घिरने पर डोनाल्ड ट्रंप को याद आ रहा भारत


पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बार-बार भारत से अमेरिका का रिश्ता याद आने लगा है। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की सराहना की है और भारत के साथ संबंधों में और ज्यादा मजबूती की उम्मीद जताई है।
भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पीएम मोदी के बारे में दिए गए ताजा बयान को पोस्ट किया है।
भारत के साथ हमारे शानदार संबंध आगे और भी ज्यादा मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं दो लोग हैं, जो चीजों को पूरा करते हैं, ज्यादातर लोगों के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता। डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप को इस हफ्ते दो बार याद आया भारत – डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते मंगलवार को भी पीएम मोदी को फोन कॉल किया था और उसके तत्काल बाद इस तरह की टिप्पणी की है। बातचीत के दौरान दोनों वैश्विक नेताओं ने पश्चिम एशिया में गहराते संकट और क्षेत्र में जल्द से स्थिरता बहाली पर चर्चा की। 28 मार्च को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमला शुरू करने के बाद पीएम मोदी को ट्रंप का यह पहला फोन कॉल था।
पाकिस्तान की चर्चा के बीच ट्रंप का डैमेज कंट्रोल! – इस बातचीत में पीएम मोदी ने भारत की इस स्थिति को स्पष्ट किया कि तनाव कम करना हर हाल में महत्वपूर्ण है और उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को वैश्विक व्यापार के लिए खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने पर भी जोर दिया। ट्रंप का यह कॉल ऐसे समय में आया, जब अचानक पाकिस्तान की ओर से मध्यस्थता पहलों की बातें सामने आने लगीं। इसी वजह से इसे ट्रंप का डैमेज कंट्रोल भी बताया गया।
पश्चिम एशिया संकट के बीच अमेरिकी कूटनीति – सोमवार (23 मार्च, 2026) को अमेरिका ने पांच दिनों के लिए ईरान पर हमले रोकने की बात कही।
इसी के साथ पाकिस्तान, कतर,सऊदी अरब और मिस्र के माध्यम से बातचीत के दावे सामने आने लगे।
मंगलवार (24 मार्च, 2026) को अमेरिकी प्रेसिडेंट ने पीएम मोदी को फोन करके भारत को विश्वास में लेने की कोशिश की।
युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका से भारत के शीर्ष स्तर पर संपर्क का यह पहला सीधा प्रयास था।
लेकिन, पाकिस्तान की दागदार छवि के बीच शांति प्रयासों के दावों का कोई असर दिखता नजर नहीं आया।
फिर अमेरिका ने अचानक 10 दिनों के लिए ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला रोकने की बात कह दी।
जमीन पर अभी भी युद्ध के हालातों में कोई परिवर्तन नजर नहीं आ रहा।
इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और पीएम मोदी के साथ अच्छे रिश्तों पर कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए।