Monday , April 27 2026 11:08 PM
Home / Off- Beat / बिना सिर वाले सबसे अजीब और शानदार जीव का वीडियो वायरल, लोग देख कर हो रहे हैरान

बिना सिर वाले सबसे अजीब और शानदार जीव का वीडियो वायरल, लोग देख कर हो रहे हैरान


लंदनः सोशल मीडिया पर एक बिना सिर वाले समुद्री जीव का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोग हैरान हो रहे हैं। एंटार्कटिका के समुद्र में दिख रहे इस जीव का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसका नाम हेडलेस चिकनफिश नाम दिया है। इस मछली का रंग और बनावट इतना ज्यादा अजीब है कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा ऐसा भी कोई जीव हो सकता है। इसका शरीर ज्यादातर पारदर्शी होता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस जंतु का सही नाम Enypniastes eximia है। इसकी बनावट बहुत ज्यादा अलग है। इसके शरीर में सिर नहीं दिखता लेकिन पैरों के सहारे अपने भोजन को शरीर में मौजूद चम्मचनुमा मुंह में डालती है। यह अपने हमलावर को डराने के लिए फूल जाती है और शरीर को बढ़ा लेती है। विकीपीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस जीव का आकार अमूमन 11सेमी से 25 सेमी तक होता है। इस मछली को देखने वाले लोगों का कहना है कि यह दुनिया में अब तक देखे गए जीवों में से सबसे अजीब और शानदार जीव है।