Sunday , November 1 2026 11:44 PM
Home / Entertainment / मेरे पास फिलहाल प्यार के लिए समय नहीं : पेरिस हिल्टन

मेरे पास फिलहाल प्यार के लिए समय नहीं : पेरिस हिल्टन


सोशलाइट पेरिस हिल्टन का कहना है कि उनके पास अभी प्यार के लिए समय नहीं है क्योंकि वह किसी को खोजने और सेट होने के लिहाज से बहुत व्यस्त हैं।

हिल्टन (38) ने पिछले साल नवंबर में अभिनेता क्रिस जिल्का के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी।

हिल्टन ने ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ को बताया, ‘‘मेरे पास अभी प्यार करने के लिए समय नहीं है। मेरे पास शायद ही अपने लिए समय हो। मैं वर्ष में 250 दिन लगातार यात्रा करती हूं। घर में मुश्किल से रह पाती हूं। इसलिए अभी केवल अपने आप, व्यवसाय और अपने दोस्तों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं।’’