
ईरान की सेना ने कहा है कि अगर इजरायल ने लेबनान में हमला किया तो उसकी ओर से जवाब दिया जाएगा। इजरायली आर्मी की ओर से लेबनान में बमबारी और स्थानीय लोगों को कई इलाके खाली करने की धमकी देने के बाद ईरान की प्रतिक्रिया आई है। ईरान की इजरायल पर हमले की धमकी ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। लेबनान में इजरायल का नया हमला एक बार फिर पश्चिम एशिया को युद्ध में धकेल सकता है।
ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर से सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फगारी ने सोमवार को बेहद आक्रामक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि हम इजरायल को बेरूत (लेबनान की राजधानी) पर हमलाे ना करने की चेतावनी देते हैं। हमले हुए तो हम इसका जवाब उत्तरी इजरायल में देंगे।
हम उत्तरी इजरायल के निवासियों को चेतावनी देते हैं कि अगर इजरयल ने बेरूत और उसके दक्षिणी उपनगरों पर हमले बढ़ाने की अपनी धमकियों को अंजाम दिया तो फिर वे भी अपने इलाके को छोड़ दें ताकि किसी बड़े नुकसान से बच सकें। ईरानी सेना के प्रवक्ता
‘इजरायल की धमकी बर्दाश्त नहीं’ – इब्राहिम जोल्फगारी ने कहा, ‘इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू लेबनान में अपनी आक्रामक सैन्य कार्रवाइया जारी रखे हुए हैं। इजरायली सेना ने दहिये और बेरूत पर बमबारी करने की धमकी दी है और वहां के निवासियों के लिए इलाका खाली करने की चेतावनी जारी की है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।’
ईरानी सैन्य अफसर ने कहा कि युद्धविराम के बार-बार उल्लंघनों को देखते हुए अगर इस धमकी को अंजाम दिया जाता है यानी बेरूत में हमले होते हैं तो फिर हम उत्तरी क्षेत्रों और कब्जे वाले इलाकों (उत्तरी इजरायल) में स्थित सैन्य बस्तियों के निवासियों को वॉर्निंग देते हैं कि नुकसान से बचने के लिए वह यह इलाका छोड़ दें।
ईरान-अमेरिका बातचीत रुकी – ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के इंटेलिजेंस संगठन ने सोमवार को कहा है कि तेहरान लेबनान और गाजा हमारे लिए रेड लाइन है। इस रेड लाइन के पार होने पर ईरान अपनी तरह से जवाब देगा। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी स्थिति बनाए रखते हुए नए मोर्चे खोलना शामिल है।
Home / News / ‘लेबनान में बम गिरा तो हमारी मिसाइलें भी तैयार’, फिर जंग के मुहाने पर पश्चिम एशिया, ईरान-इजरायल में लेबनान पर ठनी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website