Tuesday , August 4 2026 9:50 PM
Home / News / संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत का बड़ा कूटनीतिक यूटर्न, PM मोदी की यात्रा से पहले 100 देशों संग इजरायल की आलोचना की

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत का बड़ा कूटनीतिक यूटर्न, PM मोदी की यात्रा से पहले 100 देशों संग इजरायल की आलोचना की


भारत उन देशों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है, जिन्होंने वेस्ट बैंक में एकतरफा कदमों को लेकर इजरायल की आलोचना की है। भारत शुरू में उन 85 देशों के ग्रुप में शामिल नहीं था, जिन्होंने मंगलवार (17 फरवरी 2026) को यह बयान जारी किया था। लेकिन 24 घंटे के बाद बड़ा यूटर्न लेते हुए भारत ने इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ दिया है। इजरायल की आलोचना करने वाले देशों में लीग ऑफ अरब स्टेट्स, यूरोपियन यूनियन, BRICS के सदस्य रूस, चीन, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका, भारत के QUAD पार्टनर ऑस्ट्रेलिया और जापान भी शामिल थे। इसके अलावा भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश, मालदीव, मॉरिशस और पाकिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल थे।
इन देशों ने अमेरिका में गुरुवार को होने वाली बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से पहले वेस्ट बैंक में इजरायल के एकतरा कदमों की आलोचना की है। भारत के संदर्भ में इस यूटर्न इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शुरू में भारत ने इससे दूरी बना रखी थी, लेकिन बाद में भारत भी इसमें शामिल हो गया। संयुक्त बयान मंगलवार (17 फरवरी 2026) को जारी किया गया और इसे यूनाइटेड नेशंस (UN) में फिलिस्तीनी राजदूत ने पढ़ा है और उनके साथ दर्जनों देशों के डिप्लोमैट भी शामिल थे जिन्होंने डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारत ने वेस्टबैंक को लेकर इजरायल की आलोचना की – शुरुआत में (17 फरवरी को) जब 85 देशों ने यह बयान जारी किया था, तब भारत का नाम उस सूची में नहीं था। लेकिन बुधवार (18 फरवरी) देर रात समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले भारत ने अपना समर्थन देकर सबको चौंका दिया। UN में फिलीस्तीन के राजदूत रियाद मंसूर ने कहा कि “हम वेस्ट बैंक में इजरायल की गैर-कानूनी मौजूदगी को बढ़ाने के मकसद से लिए गए एकतरफा इजरायली फैसलों और कदमों की कड़ी निंदा करते हैं।”