Wednesday , September 16 2026 10:18 AM
Home / News / टकराव से बचने के लिए भारत डोकलाम से हटे: PLA

टकराव से बचने के लिए भारत डोकलाम से हटे: PLA


हुऐरो: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पी.एल.ए.) के वरिष्ठ कर्नल ली ली डोकलाम से हजारों किलोमीटर दूर हैं लेकिन भारतीय सेना के लिए उनके पास एक कठोर संदेश है कि टकराव से बचने के लिए चीनी सरजमीं से हटो। चीन सरकार की प्रायोजित भारतीय पत्रकारों की यात्रा सिक्किम के निकट डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच जारी लंबे गतिरोध के चलते विवादों में बदल गई।

वरिष्ठ कर्नल ली ने दावा किया कि भारतीय सेना ने जो किया वह चीनी सरजमीं पर हमला है। पेइचिंग के बाहरी इलाके में ले जाए गए भारतीय पत्रकारों से उन्होंने कहा कि चीनी सैनिक जो सोच रहे हैं उसके बारे में आप लोगों को जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक सैनिक हूं, मैं राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सब कुछ करने की कोशिश करूंगा। इस यात्रा में भारतीय मीडिया के समक्ष पी.एल.ए. के युद्ध कौशल का विरला प्रदर्शन भी किया गया।

युद्ध कौशल के प्रदर्शन में छोटे हथियारों से निशाना बनाना, आमने-सामने की जंग में ‘दुश्मन सैनिकों’ को पकडऩा और वास्तविक युद्धक स्थितियों में थल सेना स्क्वायडों का लेजर सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण शामिल था। बहरहाल ली ने स्पष्ट किया कि इस प्रदर्शन से डोकलाम का कोई खास रिश्ता नहीं है।