
पूर्वी लद्दाख में भले ही भारत-चीन के बीच तनाव कम हो गया हो लेकिन भारतीय सेना सतर्क है। भारतीय नौसेना अब चीन को अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुटी है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी नौसेना, भारतीय नौसेना के साथ मिलकर युद्धाभ्यास कर सकती है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS निमित्ज (USS Nimitz) इसमें शामिल हो सकता है। निमित्ज अभी हिंद महासागर में तैनात है और नेवी अंडमान और निकोबार द्वीप तट पर युद्धाभ्यास कर रही है। निमित्ज पहले से ही मलक्का स्ट्रेट के रास्ते हिंद महासागर में मौजूद है और यह स्ट्रेट मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच का बेहद संकरा रास्ता है। यह इस लिहाज से भी काफी अहम है क्योंकि इसी रास्ते से चीन समेत पूरे एशिया के लिए तेल सप्लाई होता है।
भारत के साथ अमेरिका
अमेरिका-भारत का यह सम्भावित संयुक्त युद्धाभ्यास उसी तर्ज पर होगा, जैसे जून 2020 में भारत की नेवी ने जापान की नेवी के साथ किया था। एयरक्राफ्ट कैरियर निमित्ज USS थियोडोर रुजवेल्ड के साथ साउथ चाइना सी में वॉरगेम्स का हिस्सा था। बता दें कि पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख दौरे पर गए थे, इस दौरान पैरा कमांडो ने उसी जगह पर अपनी ताकत दिखाई थी जहां चीनी सैनिकों के साथ झड़प हुई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website